UP SIR: यूपी में एसआईआर के काम में लगेंगे 1.62 लाख बीएलओ, घर-घर जाएंगे
UP SIR News: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य के लिए 1.62 लाख बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की ड्यूटी लगाई गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर की समय-सारिणी जारी किए जाने के बाद यूपी में काम तेज कर दिया गया है। यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है। अब जिलों को जरूरी निर्देश भेजे जा रहे हैं।




