तो बदल जाएगा दिल्ली का नाम… विजय गोयल ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा खत
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी का अंग्रेज़ी नाम ‘Delhi’ से बदलकर ‘Dilli’ करने की मांग की. उन्होंने पत्र में कहा कि ‘दिल्ली’ का मूल नाम संस्कृत शब्द ‘धिल्लिका’ से निकला, जो समय के साथ ‘दिल्लि’ बन गया. ऐतिहासिक ग्रंथों, फारसी इतिहास और यात्रियों के उल्लेख में भी नाम का उच्चारण हमेशा ‘दिल्लि’ ही रहा है ।




