दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास DU छात्रा पर एसिड अटैक, स्टॉकर समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज
घटना रविवार, 26 अक्टूबर 2025 की है. दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि वह डीयू की द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार जा रही थी.




