लॉरेंस गैंग को झटका! गैंगस्टर लखविंदर कुमार अमेरिका से लाया गया भारत
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी लखविंदर कुमार को आखिरकार अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया है. यह पूरी कार्रवाई CBI के समन्वय में की गई, जिसमें भारतीय और अमेरिकी एजेंसियों ने मिलकर अहम भूमिका निभाई.सूत्रों के मुताबिक, लखविंदर कुमार के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया गया था. वह उन लगभग 40 गैंगस्टरों में से एक है जिन्हें इस साल भारत वापस लाया गया है.




