ठप पड़ी IRCTC की वेबसाइट परेशान हुए यात्री, टिकट बुकिंग में हो रही है दिक्कत
IRCTC को आज सुबह यानी 25 अक्टूबर को कुछ समय के लिए डाउनटाइम का सामना करना पड़ा. जिससे टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हजारों यूजर्स परेशान हो गए हैं. बता दें, दीवाली से कुछ दिन पहले भी इसी तरह की समस्या देखने को मिली थी. IRCTC वेबसाइट पर मैसेज दिख रहा है कि This Site is currently unreachable please try after some time इसका मतलब है कि ये साइट अभी पहुंच से बाहर है कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें. IRCTC वेबसाइट के डाउन होने की वजह से तत्काल टिकट बुकिंग करने में समस्या आ रही है. रिसर्च साइंटिस्ट नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि अश्वनी वैष्णव जी मैंने IRCTC की वेबसाइट पर तत्काल टिकट के लिए लॉग इन किया. ठीक 10:01 बजे सर्वर अनरीचेबल दिखा रहा था और 10:09 बजे भी वही संदेश आ रहा था, क्या हो रहा है सर? इतने सारे उपायों के बावजूद एक आम यात्री टिकट बुक क्यों नहीं कर पा रहे हैं?




