दिल्ली के बाजारों में बम धमाके की साजिश नाकाम, ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने ISIS के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर दिल्ली के बाजारों में बम धमाके करने की साजिश को नाकाम कर दिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वे ISIS के इशारे पर दिल्ली में दहशत फैलाना चाहते थे। घटना के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।




