News

एसडीएम छोटू लाल निलंबित सीएनजी पंप पर मारपीट के बाद आए थे सुर्खियों में

विवादों में घिरे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी छोटू लाल शर्मा पर आखिरकार सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. राज्य सरकार ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कार्मिक विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान छोटूलाल शर्मा का मुख्यालय शासन सचिवालय, जयपुर रहेगा.दरअसल, छोटू लाल शर्मा एक बार फिर उस समय चर्चा में आए जब भीलवाड़ा जिले में अजमेर भीलवाड़ा एनएच पर जसवन्तपुरा स्थित एक सीएनजी पंप जमकर हंगामा हुआ. यहां प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा अपने परिवार के साथ सीएनजी भरवाने पहुंचे थे. गाड़ी में पहले गैस भरवाने की बात को लेकर पंप कर्मचारियो ं और उनके बीच हाथापाई हो गई. पहले एसडीएम ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया इसके बाद कर्मचारी ने भी कई थप्पड़ एसडीएम को जड दिए।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना