आसियान समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से नहीं मिलेंगे PM मोदी : PM मलेशिया नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रम्प से मिलने से बचना चाहते हैं
आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी। PM मोदी का मलेशिया दौरा टल गया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। आसियान समिट 26 से 28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। समिट से संबंधित विचार-विमर्श में भारत की भागीदारी के स्तर पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।




