भारत पर 50% नहीं 15% अमेरिकी टैरिफ लग सकता है: जल्द ट्रेड डील के आसार, अमेरिकी मक्का-एथेनॉल की खरीद बढ़ा सकता है भारत
भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील होने के आसार हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की चुनिंदा वस्तुओं पर लगने वाला 50% टैरिफ घटकर 15% हो सकता है। ट्रेड डील से जुड़े सूत्रों के अनुसार ऊर्जा और कृषि सेक्टर वार्ता की टेबल पर सबसे अहम हैं। भारत इनमें कुछ रियायत दे सकता है। अमेरिकी वार्ताकार दावा कर रहे हैं कि भारत धीरे-धीरे रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी ला सकता है।




