पवन सिंह से बगावत ! खेसारी लाल ने ज्योति सिंह के लिए की वोट अपील
भोजपुरी पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. उन्हें पति का सपोर्ट तो नहीं मिला लेकिन भोजपुरी सिनेमा के जाने माने स्टार और पवन सिंह से अनबन के लिए मशहूर खेसारी लाल यादव का साथ जरूर मिल गया है. खेसारी ने ज्योति को वोट देने के लिए जनता से खुलेआम अपील की है.आजतक से बातचीत में खेसारी ने कहा कि उस महिला को जनता की जरूरत है तो प्लीज उन्हें सपोर्ट करें, उनके लिए वोट करें. क्योंकि वो उनके चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सकते. मालूम हो कि खेसारी खुद आरजेडी पार्टी की ओर से छपरा से चुनावी मैदान में हैं.खेसारी बोले- मैं खुद ही चुनाव लड़ रहा हूं तो मेरे लिए मुसीबत है कि मैं जा नहीं सकता. तो मैं सभी से अपील कर रहा हूं. मैं एक पार्टी का आदमी हूं उसके बावजूद भी इंसानियत मेरे दिल में है. क्योंकि मैं एक पार्टी नहीं बल्कि पार्टी से ऊपर का काम करता हूं, एक इंसान के तौर पर. मैं सबसे कहूंगा कि उस महिला को आप लोगों को जरूर जिताना चाहिए. क्योंकि वो अकेली है।




