News

इंडिगो विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सहमे; फ्यूल लीक होने का मामला

कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6961 को बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

पायलट ने स्थिति की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।विमान में सवार कुल 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को एराइवल हॉल में बैठाया गया है, जबकि तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना