News

टूटा 12 साल का रिकॉर्ड, दिवाली खत्म होते ही भरभराकर गिरा सोना, चांदी का भी निकला दिवाला

GoldRateअंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना 6.3% तक गिर गया है. मंगलवार, 21 अक्टूबर को सोने की कीमत क्रैश हो गई. सोना एक दिन में 6.3 फीसदी गिर गया तो वहीं चांदी का भाव 7.1% तक लुढ़क गया है. सोने की कीमत में एक दिन में आई इस गिरावट ने 12 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मंगलवार के बाद बुधवार को भी सोने का दवाब जारी रहा. एशियाई बाजार में सोने का भाव 2.9% गिरकर 4004.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा तो वहीं चांदी की कीमत में 2% से ज्यादा की गिरावट आई और वो 47.89 डॉलर प्रति औंस पर पंहुचा. दीवाली के बाद से चांदी की कीमत भी क्रैश हो रही है. चांदी में आई ये गिरावट फरवरी 2021 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट आई. सोने-चांदी ने इस साल 50 फीसदी से अधिक की तेजी हासिल की है. लगातार दूसरे दिन गोल्ड फिसला है. बीते दो दिनों में MCX पर 5 दिसंबर वाले सोने की कीमत 2500 रुपये तक गिर गई. चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद एक किलो चांदी 8100 रुपये तक सस्ता हो गया. सोना 1.32 लाख से फिसलकर 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 8000 रुपये सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये पर पहुंच गया है. जानकारों की माने तो अगले कुछ दिन में सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी रह सकती है.17 अक्टूबर से लेकर अब तक सोना 7000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. 17 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 130874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. 20 अक्टूबर को ये करीब 4 हजार गिरकर 126730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 22 अक्टूबर को सोना लुढ़क कर 123907 रुपये पर पहुंच गया.24 कैरेट वाले सोने की कीमत 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 123411 रुपये प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 113499 रुपये प्रति 10 ग्राम।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना