जैसलमेर जैसा बड़ा हादसा यूपी में, लोगों से भरी थी बस, तभी लग गई आग और लोग उसमें
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में प्राइवेट डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई. बस लोगों को लेकर सीतापुर से हरियाणा जा रही थी. आग लगने के बाद यात्री बस से कूदने लगे और जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट होने से बस में आग लगी थी. जिले के मैगलगंज कस्बे की घटना है. बता दें कि ऐसी ही घटना कुछ दिन पहले राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी. तब कई लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी.




