ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दीवाली, भारतीय अमेरिकियों को दीं शुभकामनाएं; पीएम मोदी के बारे में कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस में दीवाली समारोह में भाग लिया और इस अवसर पर भारत के लोगों और भारतीय-अमेरिकियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने कार्यक्रम में कहा कि मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री मोदी से बात की। बातचीत बहुत अच्छी रही।




