1.05 करोड़ कैश, लाखों की ज्वेलरी, 85 ATM कार्ड; चाय वाले के पास मिला ‘खजाना’, दुबई से चलाता है साइबर क्राइम गैंग
बिहार पुलिस ने गोपालगंज में एक चाय बेचने वाले के घर से 1.05 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद और भारी मात्रा में गहने जब्त किए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने यहां कथित तौर पर एक अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क में शामिल दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।




