दिवाली बोनस मिला कम, भड़के कर्मचारी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा कर दिया Free
एक्सप्रेस-वे 10 घंटे तक रहा फ्री, कर्मियों को पिछले साल 5 हजार रुपये का बोनस मिला था, इस बार केवल 1100. दीपावली पर कम बोनस मिलने से गुस्साए कर्मी धरने पर बैठ गए. उन्होंने बूम बैरियर को खोल दिया. इससे 10 घंटे तक वाहन तेजी से टोल प्लाजा से गुजरते रहे.. एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का टोल संचालन एक कंपनी कर रही है. कंपनी को मार्च 2025 से टोल प्लाजा का ठेका मिला है. फतेहाबाद टोल पर कंपनी के 21 कर्मचारी हैं. कर्मियो ने कम बोनस देने का आरोप लगाकर विरोध जताना शुरू कर दिया. कंपनी और कर्मचारियों के बीच फिर से बात हुई. इसमें कर्मियों को सैलरी बढ़ाने का आश्वासन मिला. इसके बाद वे काम पर लौटे.




