हल्के टैंक जोरावर से नाग मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के भी उड जाएंगे होश
भारत के स्वदेशी हल्के टैंक से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) नाग एमके ढढ का परीक्षण किया किया गया है। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इस टैंक को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है तथा इसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने किया है।




