Dhanteras 2025: पिछले साल से 60% ऊपर है गोल्ड
त्योहारी मांग के कारण सोने की कीमत ₹3,200 की तेजी के साथ ₹1,34,800 प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गई, जबकि चांदी ₹7,000 गिरकर ₹1,77,000 प्रति किलोग्राम (सभी करो सहित) पर आ गई। यह कीमत वृद्धि धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों में सोने की बढ़ी हुई मांग का एक परिणाम है, जिन्हें पारंपरिक रूप से सोना-चांदी खरीदने के शुभ अवसर माना जाता है।




