चाट युद्ध के बाद अब दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर हुआ ‘बेल्ट युद्ध’, देखिए वीडियो
दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में IRCTC के कर्मचारी एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं. जमकर ‘बेल्ट युद्ध’ चल रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों ही पक्ष पहले मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते आपसी धक्का मुक्की और मारपीट में बदल गई.




