तालिबानियों से डरी पाकिस्तानी फौज, कैंप में पतलून छोड़- छोड़कर भागे: सीजफायर के बाद आई तस्वीर, PAK मंत्री अपनी धुलाई के लिए भारत को मान रहे जिम्मेदार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी भीषण सीमा पार संघर्ष के बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर एक बड़ा आरोप लगाया है। आसिफ ने दावा किया है कि अफगानिस्तान, भारत का ‘प्रॉक्सी वॉर’ लड़ रहा है। ख्वाजा आसिफ ने अपनी बात के समर्थन में अफगानिस्तान के तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की हालिया भारत यात्रा का हवाला दिया।




