चांदी के दाम 2 लाख रुपये के पार, बाजार में हुई किल्लत, झावेरी बाजार में ऑर्डर बंद
चांदी का भाव लगभग दो लाख रुपये चल रहा है.” मुंबई के मशहूर झावेरी बाजार की एक दुकान में जब मंगलवार को एक ग्राहक चांदी का भाव जानने पहुंचा तो उसू वहां के दुकानदार ने ये कहा. बुधवार को इसकी कीमत दो लाख के पार चली गई. एक हफ्ते पहले ही चांदी की कीमत 1 लाख 62 हजार थी. इसमें लगातार इजाफा हो रहा था. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को बाजार खुलने के समय चांदी की कीमत दो लाख रुपये को पार कर गया और अभी इसमें और तेजी की पूरी संभावना बरकरार है क्योंकि जितनी इसकी मांग है उतनी सप्लाई नहीं हो पा रही है




