Pakistan Airstrike News: पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान में की एयर स्ट्राइक, बॉर्डर पर बढ़ी जंग, अब तक 21 की मौत
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब खुले संघर्ष में बदल गया है. बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक शहर में हवाई हमले (Airstrikes) किए. हमले चमन बॉर्डर क्रॉसिंग (Chaman Border Crossing) के पास हुए, जहां तीन अफगान- तालिबान चौकियां निशाना बनीं. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, लोगों ने ड्रोन और लड़ाकू विमानों से बम गिरते हुए देखा. अफगान सीमा पुलिस ने बताया कि विस्फोटों के बाद इलाके में काला धुआं छा गया और कई घरों की खिड़कियां टूट गई.




