फर्रुखाबाद की SP आरती सिंह ने हाई कोर्ट में मांगी माफी, मिल गई प्रयागराज छोड़ने की इजाजत
उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट में बुधवार को फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की पेशी हुई। बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले में उन्होंने हाई कोर्ट में हलफनामा देकर माफी मांगी। एसपी आरती सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह मामला दो लोगों को सात दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखने, एक वकील एवं उनके बेटे को कोर्ट परिसर से हिरासत में लेने और वकील के घर में पुलिस के तोड़फोड़ से जुड़ा है। कोर्ट में माफी मांगने के बाद उनको प्रयागराज छोड़ने की इजाजत मिल गई है।




