राजस्थान बस अग्निकांड में 21 मौतें, दो अफसर सस्पेंड: पहली FIR दर्ज,आज 10 साल के बच्चे ने दम तोड़ा, 4 मरीज अब भी वेंटिलेटर पर
राजस्थान के जैसलमेर के वार म्यूजियम के पास बस में लगी आग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण बस आगजनी का शिकार हुई। इस दुर्घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की हो चुकी है। 4 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही।




