गैस चैंबर बन रहे हैं दिल्ली-मुंबई, सिर पर बना प्रदूषण का छाता, IIT बॉम्बे की स्टडी में बड़ा खुलासा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने हाल ही में एक स्टडी में खुलासा किया है कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में पिछले कुछ सालों से कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जैसे ग्रीनहाउस गैसों के स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. यह स्टडी ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब दिल्ली एयर क्वालिटी वापस खराब कटैगरी में पहुंच गई है. आज यानी 15 अक्टूबर 2025 को भी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 दर्ज किया गया. मंगलवार को यह 211 था.




