महाभारत के ‘कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
बॉलीवुड और टेलीविजन एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. पंकज धीर की मौत की खबर की पुष्टि करीबी दोस्त अमित बहल ने की. इनका निधन बुधवार को सुबह 11:30 बजे हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. लेकिन, कुछ महीने पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड गई जिसके बाद सर्जरी भी करवानी पड़ी थी. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज में एक्टर की मौत की जानकारी दी. सिंटा ने लिखा- ‘भारी दिल से आप सभी को ये बताते हुए दुख हो रहा है कि सिंटा के पूर्व जनरल सेक्रेटरी पंकज धीर का निधन हो गया है. इनका अंतिम संस्कार पवन हंस विले पार्ले में शाम को 4:30 बजे होगा.’




