दिवाली से पहले पटाखों को लेकर बड़ा अपडेट, दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली- NCR में शर्तों के साथ तय स्थानों पर ग्रीन पटाखें जलाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने सिर्फ 21 अक्टूबर तक ही इसकी इजाजत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अन्य प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन होने पर निर्माताओं और विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई होगी।




