जैसलमेर में बड़ा हादसा, चलती बस में लगी भीषण आग, कई लोगों के झुलसने की खबर
राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई है। हादसे के दौरान बस में 57 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई यात्री झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि ये निजी बस मंगलवार को जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, जिस दौरान अचानक बस में आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।




