‘मेरा बहुत अच्छा दोस्त’, शहबाज शरीफ के सामने ही ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मिस्र में गाजा शांति को लेकर आयोजित सम्मेलन में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान अब बहुत अच्छे से एक साथ रहेंगे. इस दौरान वह मंच पर पीछे खडे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर घूमे और पूछा- “है ना?”इस पर पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने सिर हिलाकर हां में जवाब दिया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और मीडिया में हल्की हंसी का माहौल बन गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.




