IPS पूरन आत्महत्या मामले में तनातनी, PM मोदी का हरियाणा दौरा स्थगित ; 17 अक्टूबर को होने वाली थी रैली
हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा स्थगित हो गया है। 17 अक्टूबर को सोनीपत में रैली होने वाली थी। भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह रैली आयोजित होनी थी।




