नोएडा में दिवाली से पहले मिला 550 किलो मिलावटी पनीर
यहां सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSSAI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 550 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट कर दिया. यह पनीर हरियाणा के मेवात (हथीन) के जंगी मिल्क प्लांट से दिल्ली-एनसीआर की सप्लाई के लिए लाया जा रहा था. जांच में पाया गया कि पनीर से बदबू आ रही थी.




