News

किचन में छिपाकर रखा था 16 करोड़ का ड्रग्स, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर एरिया से आरोपी महिला गिरफ्तार

Drug Worth Rs 16 Crore Seized In Tripura: भारत के बॉर्डर एरिया में ड्रग तस्करी का एक और मामला सामने आया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार 13 अक्टूबर को एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में त्रिपुरा में 16 करोड़ रुपए की कीमत ड्रग्स जब्त की. ड्रग तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को, बीएसएफ और एनसीबी ने संयुक्त रूप से सिपाहीजला(Sepahijala) जिले के सीमावर्ती इलाके बॉक्सनगर(Boxanagar) से तकरीबन 16 किलो (लगभग 1.60 लाख टैबलेट) से ज्यादा नशीली मेथामफेटामाइन टैबलेट (Methamphetamine tablets) जब्त कीं, जिसकी कीमत तकरीबन 16 करोड़ रुपए आंकी गई है. उन्होंने बताया कि मध्य बॉक्सनगर निवासी लिपिआरा खातून (33 साल) के घर पर भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन टैबलेट, जिन्हें याबा टैबलेट (Yaba tablets) भी कहा जाता है, इसकी मौजूदगी की खबर मिली थी. इसके बाद बीएसएफ जवानों और एनसीबी अगरतला ने एक ऑपरेशन चलाते हुए ड्रग्स बरामद की. भूरे रंग के टेप से 16 पैकेटों में लिपटे ये ड्रग्स किचन के अंदर दबे हुए पाए गए. इस मामले में मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी महिला को एनसीबी को सौंपा गया है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना