सिपाही ने ईंट से कूचकर की पिता कोमार डाला: फतेहपुर में पैसे नहीं दिए तो बौखलाया, मां-भाई पर भी हमला किया; लाश के पास बैठा रहा
फतेहपुर, संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव में रविवार देर रात सिपाही बेटे ने लेनदेन और संपत्ति बंटवारे के विवाद में अपने पिता और भाई पर ईंट से हमला कर दिया। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर घायल हो गया है। घटना के बाद सिपाही फरार हो गया। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी 60 वर्षीय किशोर चंद्र अपने दोनों बेटों आदित्य सिंह सिपाही और आनंद प्रकाश के साथ घर पर थे। सिपाही के पद पर कन्नौज में तैनात आदित्य सिंह दो दिन पहले घर आया था।




