दिवाली से पहले दिल्ली- NCR में आतंकी हमले का ‘हाई अलर्टी चौकन्नी हुई जांच एजेंसियां
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के बड़े महानगरों में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से यह अलर्ट ऑपरेशन सिंदूर और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को देखते हुए जारी हुआ है। आतंकी हमले का खतरा दिल्ली के भीड़भाड वाले एरिया खासकर शॉपिंग मार्केट, विदेशी मूवमेंट वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों से जुड़ा है। यह खुफिया अलर्ट फेस्टिव सीजन को लेकर है। त्योहारों के दौरान आतंकी साजिश को लेकर सतर्क रहने का इनपुट है। सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि हर तरह की परिस्थिति से अलर्ट मोड पर है। इंटेलिजेंस इनपुट पंजाब को लेकर भी है, जहां दिवाली से पहले आतंकी हमले का हाई अलर्ट है।




