एक बार गुस्सा शांत होने दीजिए… नहीं मिली मन मुताबिक सीट उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान
NDA के दो प्रमुख सहयोगी जीतन राम मांझी की ‘हम’ (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम (RLM) को केवल 6-6 सीटों से संतोष करना पड़ा है. उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीटों की संख्या पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) का सहारा लिया. उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि,“आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी… मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों – लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा.” कुशवाहा ने अपने समर्थकों से गुस्सा शांत करने का आग्रह करते हुए यह भी कहा कि किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां बाहर से नहीं दिखतीं. गौरतलब है कि कुशवाहा ने NDA से 24 सीटों की मांगकी थी.




