तालिबानी विदेश मंत्री का आगरा दौरा क्यों रद्द हो गया? आमिर खान मुत्ताकी ताजमहल का करने वाले थे दीदार
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी इस समय भारत दौरे पर हैं। यहां उनके कई कार्यक्रम पहले से तय हैं। इन्हीं में से एक कार्यक्रम आगरा के ताजमहल के दीदार करने का था। हालांकि अंतिम समय पर ये दौरा रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे के स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ पाए हैं। बताया जा रहा है कि कूटनीतिक कारणों के चलते यह दौरा रद्द किया गया है।




