ट्रंप के नेतृत्व वाले गाज़ा शांति सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी के नेतृत्व में होने वाले गाज़ा शांति सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह करेंगे। वहीं, सम्मेलन में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई वैश्विक नेता भी मौजूद रहेंगे।




