News

भारत को US से झटका! 10 कंपनियों पर लगाया बैन, वजह बना ईरान

aajtak अमेरिका ने भारत के कुल 8 व्यक्तियों और उनकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक बयानों के अनुसार, ईरान के ऊर्जा व्यापार में कथित रूप से मदद करने के आरोप में अमेरिका ने भारत स्थित 10 कंपनियों पर भी बैन लगाया है।गुरुवार को अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) निर्यात से जुडे 50 से ज्यादा व्यक्तियों, संस्थाओं और जहाजों पर कार्रवाई की थी और उन्हें व्यापार करने से रोका था। इसी के तहत भारत के 8 लोगों और कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि यह कदम ईरान की ‘दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों’ का समर्थन करने वाले पैसों को रोकने के लिए उठाया गया है, जबकि ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने तेहरान के एनर्जी एक्सपोर्ट नेटवर्क को समाप्त करने पर जोर दिया। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंधित व्यक्तियों और कंपनियों की संपत्ति जब्त की जा सकती है, साथ ही अमेरिकी नागरिकों से उनके साथ कारोबारी लेन-देन भी बैन किया गया है। इसके अलावा, यात्रा प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना