क्रिप्टो बाजार में आया भूचाल ! ट्रंप के चीन पर 100% टैरिफ एलान के बाद बिटकॉइन और एथेरियम हुए धराशायी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान के बाद ग्लोबल क्रिप्टो बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन में 10% और इथेरियम में 11.2% की भारी गिरावट आई। साथ ही बीएनबी, Solana और XRP जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी 14% से 18% तक की गिरावट दर्ज हुई। इंवेस्टर्स को एक ही दिन में 1.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।




