ChatGPT की अब खैर नहीं! भारत लॉन्च करेगा अपना खुद का AI मॉडल, सरकार ने बता दी तारीख
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में बोलते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि भारत का पहला पूर्णत: स्वदेशी एआई मॉडल इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले India Al Impact Summit के दौरान इस फाउंडेशनल मॉडल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। कृष्णन ने यह भी जानकारी दी कि एआई मॉडल्स के लिए कंप्यूटिंग क्षमता में तेजी से विस्तार किया गया है। शुरुआत में जहां 10,000 GPUs का लक्ष्य रखा गया था, अब तक 38,000 GPUS सफलतापूर्वक तैनात किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम आशा करते हैं कि वर्ष के अंत तक हमारा पहला फाउंडेशनल मॉडल तैयार होगा और इसे इंडिया एआई समिट में लॉन्च किया जाएगा।




