आजमगढ में कैदी ने जेलर का अकाउंट खाली किया: 30 लाख निकाले, 18 महीने तक अफसरों को भनक तक नहीं लगी
यूपी के आजमगढ से एक शख्स के सयानेपन की ऐसी कहानी सामने आई है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। उसने जेल के दो कर्मचारियों की मदद से गजब की धोखाधड़ी की। रामजीत यादव 2011 में पत्नी अनीता की हत्या के मामले में जेल गया था। 2017 में उसे जमानत मिली। जेल से रिहा होकर उसने नीतू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। 24 फरवरी, 2023 को कोर्ट ने उसे पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। जेल में रहते हुए रामजीत यादव ने जेल प्रशासन केकामकाज और बैंक चेक पर दस्तखत करने का तरीका समझ लिया था।




