यूपी में एंटी करप्शन टीम की एक और कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते धरा गया ग्राम विकास अधिकारी
यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को बदायूं में हुई कार्रवाई के बाद अब सीतापुर में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। यहां ग्राम विकास अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पैसे उनकी जेब से बरामद हुए हैं। ग्राम विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य का बकाया भुगतान देने के ऐवज में ये रिश्वत मांगी थी, लेकिन पीड़ित ने एंटी करप्शन में शिकायत कर दी।




