केदारनाथ में रिकॉर्ड 16.56 लाख श्रद्धालु पहुंचेः कपाट बंद होने में 14 दिन बाकी; अब तक 47 लाख लोगों ने की चारधाम यात्रा
केदारनाथ यात्रा ने इस साल एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार तक केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16.56 लाख पहुंच गई है, जबकि मंदिर के कपाट बंद होने में अभी 14 दिन बाकी हैं। 2025 में अकेले बुधवार को 5,614 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।




