कानपुर के मूलगंज पटाखा बाजार में बड़ा धमाका, कई लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शहर के बीचों-बीच घनी आबादी वाले इलाके मूलगंज में एक तेज धमाका होने की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं. मूलगंज जहां ब्लास्ट हुआ है, वह पटाखों का बड़ा बाजार है. दिवाली के त्यौहार मेंमूलगंज बाजार में पटाखों का बड़ा व्यापार होता है.धमाका अभी कुछ समय पहले हुआ है. घायलों को कानपुर के सरकारी अस्पताल उर्सला में उपचार के लिए भेजा गया है. अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि घटना में कितने लोग घायल हुए हैं या फिर इसमें किसी की मृत्यु तो नहीं हुई है.




