UPI New Rule: यूपीआई में होने वाला है बड़ा बदलाव, भूल गए Pin… तो ऐसे झटपट कर सकेंगे पेमेंट !
UPI अब अपने यूजर्स को एक नया और बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है. सूत्रों की मानें तो यूपीआई पेमेंट करते समय अगर आप पिन भूल जाएं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब चेहरे की पहचान और फिंगरप्रिंट की मदद से आसानी से लेनदेन किया जा सकेगा. यह नई सुविधा यूजर्स के लिए पेमेंट को और आसान बनाने वाली साबित होगी.




