Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बु की खतरनाक चेतावनी, AI की वजह से आपके घरों की कटेगी बिजली
अभी तक आपन े AI के तमाम फायदो ं के बारे मे ं सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि AI आपके घर में बिजली की कटौती के लिए जिम्मेदार साबित हो सकता है। Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने इसे लेकर एक खतरनाक चेतावनी दी है। उनका कहना है कि “यह कोई साइंस फिक्शन नहीं बल्कि एक आने वाला संकट है।” श्रीधर वेम्बु ने हाल ही में X पर अपने एक पोस्ट में चेताया है कि AI मॉडल्स इतनी ज्यादा बिजली खा रहे हैं कि बिजली के बिल आसमान छू रहे हैं और इलेक्ट्रिक ग्रिड टूटने के कगार पर हैं।




