बर्मिंघम में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अमृतसर से भरी थी उड़ान
Air India की अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट A1117 में शनिवार को तकनीकी अलर्ट के बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) डिप्लॉय हो गया. यह घटना विमान के लैंडिंग से ठीक पहले, यानी फाइनल अप्रोच के दौरान हुई. हालांकि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और विमान ने बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।




