News

समुद्र के नीचे मिला खजाना 300 साल पहले डूबा था सोने के सिक्कों से भरा जहाज

zeenews अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर गोताखोरों की एक टीम ने समुद्र के नीचे दबी 300 साल पुरानी स्पेनिश जहाज का खजाना खोज निकाला है। इस जहाज में सोने और चांदी के हजारों सिक्के दबे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के अटलांटिक तट के पास गोताखोरों को यह खजाना मिला है। इस तटीय क्षेत्र को पहले से ही “Treasure Coast” (खजाना तट) कहा जाता है, क्योंकि यहां पहले भी कई पुराने जहाजों के मलबों से खजाने मिल चुके हैं। इतिहासकारों के अनुसार, 31 जुलाई 1715 को 11 जहाजों का स्पेनिश बेड़ा अमेरिका से स्पेन की ओर खजाना लेकर जा रहा था। लेकिन रास्ते में फ्लोरिडा तट के पास भयंकर तूफान आया, जिसन े बेड़ े को तबाह कर दिया। उस हादसे में हजारों लोग मारे गए और टनों सोना चांदी समुद्र में समा गया। तब से यह खजाना समुद्र के भीतर गुम था।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना