बड़ी खबर ! सरकार ने बिना FASTag वाले वाहनों को दी राहत, UPI से पेमेंट करने पर अब दोगुना नहीं इतना देना होगा टोल
आम आदमी के लिए राहत वाली खबर है. सरकार ने बिना फास्टैग (FASTag) वाले वाहनों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने टोल प्लाजा नियमों में बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक, बिना वैध FASTag के अगर टोल प्लाजा पर UPI से पेमेंट करेंगे तो अब दोगुना नहीं मात्र 1.25 गुना टोल फीस देनी होगी. नया आदेश 15 नवंबर से लागू होगा।




