UPSC रिजल्ट के गलत आंकड़े दिखाए, Drishti IAS पर 25 लाख का जुर्माना
UPSC परीक्षा की तैयारी कराने वाली कोचिंग Drishti IAS पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कोचिंग पर इतना बड़ा जुर्माना ये कहते हुए लगाया है कि उसने 2022 की UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के रिजल्ट को लेकर भ्रामक विज्ञापन दिया था.CCPA के मुताबिक Drishti IAS ने अपनी कोचिंग से जितने छात्रों के एग्जाम क्लियर करने का आंकड़ा दिया था, वह ‘गलत’ और ‘गुमराह करने वाला’ था.




